बुलडोजर प्रथा रोकने के लिए उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद – अजय राय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

[the_ad id='14901']

बुलडोजर प्रथा रोकने के लिए उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद – अजय राय*

जनपद में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जोर दार कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अम्बेडकरनगर। बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों में फांसी की सजा की व्यवस्था हो उक्त बाते उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के के अजय राय ने कही।

उन्होंने कहा महिला उत्पीड़न पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाये इसके लिए सख्त कानून बने। बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों पर त्वरित कार्रवाई हो।

उन्होंने कहा उच्चतम न्यायालय ने बुलडोजर व्यवस्था पर रोक लगाई इस महान कार्य के लिए उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद।

उन्होंने कहा मंहगाई से जनता और बेरोजगारी से युवा त्रस्त है। मंहगाई पर लगाम लगाने और युवाओं को रोजगार देने में सरकार नाकाम है।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मो अनीश खान के आवास पर उनका हाल चाल लिए और उनकी मां के निधन होने पर शोक संवेदना व्यक्त किया।

जनपद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर कांग्रेसजनों ने जगह जगह भव्य भव्य स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कैलाश चौहान, ए आई सी सी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, जलालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील मिश्र, कृष्ण कुमार पाण्डेय “कक्कू”, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अमित जायसवाल, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, पूर्व पी सी सी सदस्य बद्रीनारायण शुक्ला, सत्यमवदा पासवान, आलोक पाठक, इमरान गांधी, नगर अध्यक्ष अकबरपुर राजेश प्रजापति,मो जियाउद्दीन अंसारी, सुखीलाल वर्मा, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव “सोनू”, राम जन्म दूबे, रवीश शुक्ला, द्विजेन्द्र.नारायण.शुक्ल, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, अफरोज आलम वेग, शहबाज गांधी, अनुराग तिवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मो तौसीफ अहमद “मोनू”, रीतेश तिवारी समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Comment