चार पहिया वाहन से टक्कर होने से गुस्साए लोगों ने चालक को पीटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

[the_ad id='14901']

चार पहिया वाहन से टक्कर होने से गुस्साए लोगों ने चालक को पीटा

 

गंभीर रूप से घायल चालक का अस्पताल में चल रहा ईलाज

 

संवाददाता टाण्डा अम्बेडकर नगर। चार पहिया वाहन से मोटरसाइकिल टकराने को लेकर मोटरसाइकिल के अज्ञात चालक तीन चार अन्य व्यक्तियों ने चार पहिया वाहन चालक को दौड़ा-दौड़ा मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मोटरसाइकिल के अज्ञात चालक तीन चार अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है

मामला कोतवाली क्षेत्र का है।रसूलपुर मुबारकपुर गांव के नवीन कुमार दुबे की मोहनगंज चौराहा से बरियावन जाने वाले रोड पर लकड़ी की दुकान है। बुधवार की शाम 4 बजे नवीन कुमार दुबे अपने चार पहिया वाहन से लकड़ी की दुकान से घर जाने के लिए निकला था। मोटरसाइकिल के चालक ने चार पहिया वाहन में टक्कर मार दिया।टक्कर लगने से मोटरसाइकिल को किसी प्रकार से क्षति नहीं हुई और न चोटे आई। उसके बाद भी मोटरसाइकिल अज्ञात चालक ने अपशब्द बोलने लगा।नवीन कुमार के मना करने पर नहीं माना और मोबाइल से तीन चार अपने साथियों को बुला लिया। लकड़ी की दुकान पर दौड़ा दौड़ा कर नवीन कुमार दुबे को मार पीट घायल कर दिया। नवीन कुमार दुबे को स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। नवीन कुमार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है ।कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया घायल नवीन कुमार दुबे के भाई की तहरीर पर चालक नाम पताअज्ञात तीन चार अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Comment