विवादो में रहने वाली थानाध्यक्ष के हटते ही क्षेत्र के आम जनमानस ने ली राहत की सांस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

[the_ad id='14901']

संवाददाता जलालपुर। अम्बेडकरनगर। आए दिन आरोप प्रत्यारोप से घिरी विवादो के सुर्खियों मे रहने वाली मालीपुर थानाध्यक्ष का आखिरकार तबादला हो गया। तबादले की लिस्ट जारी होते ही क्षेत्र के आम लोगों ने राहत की सांस ली और सोशलमीडिया पर तरह तरह के आरोप प्रत्यारोप होना शुरू हो गया। मालीपुर थानाध्यक्ष के रुप मे शिवांगी त्रिपाठी ने लगभग 5 माह पूर्व कार्यभार ग्रहण किया था। जिनसे लोगों को काफी न्याय की उम्मीद थी परन्तु धीरे धीरे विवादो मे घिरती चली गयी और इनके विरुद्ध लोगों के विरोध के स्वर मुखर होने लगे। इनके विरुद्ध कई जांच भी शुरू हो गयी है। कई लोगों ने इनसे प्रताड़ित होकर आत्महत्या भी करने का प्रयास किया। पूरे थानाक्षेत्र मे इनके रवैये से काफी लोग आहत रहे। फिलहाल शनिवार को इनके तबादला का लिस्ट जारी होते ही लोगों मे खुशी की लहर दौड़ गयी। तमाम लोगों द्वारा मिष्ठान वितरित किया गया और पार्टी भी गयी। अब नवागत थानाध्यक्ष के रूप मे प्रभाकांत तिवारी ने पदभार ग्रहण किया है।

Leave a Comment