कार्यकर्ताओ के मेहनत से ही लाखों मतों से चुनाव जीतेगी भाजपा:-अवधेश द्विवेदी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

[the_ad id='14901']

कार्यकर्ताओ के मेहनत से ही लाखों मतों से चुनाव जीतेगी भाजपा:-अवधेश द्विवेदी

मौर्य मैरिज लॉन पुन्थर में संपन्न हुई 55लोक सभा चुनाव की बैठक

टाण्डा अम्बेडकर नगर।भारतीय जनता पार्टी 55 लोकसभा के टांडा विधानसभा की बैठक मौर्य मैरिज लॉन पुन्थर में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू, विशिष्ट अतिथि लोकसभा संयोजक अवधेश द्विवेदी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ़ साधू वर्मा ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को सजग रहने की जरूरत है आने वाले 60 दिनों तक सभी कार्यकर्ताओं का जी तोड़ मेहनत करना होगा और लोगों से ज्यादा से ज्यादा मिले। कोई भी व्यक्ति छूटने न पाए। वहीं अवधेश द्विवेदी  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा मेहनत से काम करता है विगत वर्षों में हम लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाए हैं लेकिन हमारे कार्यकर्ता काफी मेहनत किए है हमें और सजग रहने की जरूरत है आने वाले समय में हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत पर हम लोकसभा चुनाव जीतेंगे 2017 में हमारे कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके टांडा विधानसभा में कमल खिलाया था इस बार भी हमारे कार्यकर्ता मेहनत करके 2024 में अंबेडकर नगर से भाजपा प्रत्याशी को जीताने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष व टाण्डा विधान सभा के प्रत्याशी रहे कपिल देव वर्मा आदि ने संबोधित किया । समापन तेजस्वी जायसवाल नगर अध्यक्ष टाण्डा ने किया। कार्यक्रम में 7 मार्च भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय के क्षेत्र में आगमन पर भारी संख्या में स्वागत की तैयारी की गई।संचालन रमेश गुप्ता ने किया।

Leave a Comment