



संवाददाता संदीप जायसवाल
टांडा अंबेडकरनगर। अयोध्या से बक्सर तक जाने वाली धर्म-परंपरा से ओतप्रोत संतों की “रघु भूमि से तपोभूमि तक” यात्रा बुधवार को टांडा पहुंची।
इस आध्यात्मिक यात्रा का स्वागत झारखंड महादेव मंदिर परिसर में बड़े ही भव्य और भावपूर्ण अंदाज में बजरंग दल के जिला संयोजक आलोक चौरसिया एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। टांडा पहुंचने पर संतों पर पुष्पवर्षा और “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी भारी उत्साह के साथ यात्रा का अभिनंदन किया।
इस यात्रा का धार्मिक महत्व अत्यंत विशेष माना जाता है, यह मार्ग वही है, जिस पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं गुरु विश्वामित्र अयोध्या से बक्सर तक गए थे। उसी पावन पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए यह संत यात्रा निकाली गई है, जो अयोध्या से शुरू होकर बक्सर (बिहार) में समाप्त होगी। झारखंड महादेव मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुमित गुप्ता,प्रकाश सिंह, जयपाल मौर्य, अर्जुन कुमार, आचार्य दीपक कनौजिया, मोहित गुप्ता, योगेश जायसवाल, सुयेश, देवेश अग्रहरी, रवि मांझी, गोलू गुप्ता, राकेश सोनकर, दुर्गेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, शंकरलाल जायसवाल, पप्पू ट्रांसपोर्ट, सतीश मोदनवाल, बलराम यादव, श्रीकृष्ण गुप्ता, दशरथ और भूपेश कुमार सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।