कावडियो के लिए शिव भक्त श्री झारखण्ड नाथ महादेव मन्दिर छज्जापुर में होगी समुचित व्यवस्था 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

[the_ad id='14901']

कावडियो के लिए शिव भक्त श्री झारखण्ड नाथ महादेव मन्दिर छज्जापुर में होगी समुचित व्यवस्था

 

विगत कई वर्षों से लगातार की जा रही कावड़ियो के लिए उत्तम व्यवस्था

संवाददाता टाण्डा अम्बेडकर नगर ।सावन माह में चलने वाले कवरियां जत्था नगर के श्री झारखण्ड नाथ महादेव मंदिर से होते हुए आजमगढ़ जनपद व उसके छोर तक पडने वाले सैकड़ो गावो के कावरियां अयोध्या व श्रृंगी ऋषि आश्रम से जल लेकर अपने अपने गांवों में जाकर भगवान शिव को जल चढ़ाते है। वहीं नगर के शिव भक्त श्री झारखण्ड नाथ महादेव मन्दिर छज्जापुर में भोलेनाथ को जलाभिषेक कर अपनी अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना करते हैं।

इस मार्ग से होकर जाने वाले लगभग लाखों कावरियां बन्धुओ के सेवा के लिए श्री झारखण्ड नाथ महादेव कांवरिया सेवा मण्डल के अध्यक्ष सूर्यजीत वर्मा व महामंत्री दिनेश मौर्य के नेतृत्व में निरंतर 10 वर्षों से सेवा कर रहे है। जबकि इसके पूर्व के अध्यक्ष के नेतृत्व में 1998 से सेवा दे रही है।

मंच संचालक श्याम बाबू ने बताया कि इस मंदिर में सैकड़ो वर्षों से भक्त अपने अपने श्रद्धा और विश्वास के अनुसार पूजन अर्चन कर सबके कल्याण व परिवारीजनो के हित के लिए मन्नत मांगते है और झारखण्ड महादेव सभी का कल्याण करते है। नगर के सबसे प्रतिष्टित शिवालय होने के नाते चाहे दुर्गापूजा,दधिकाँधव मेला, होली के दिन होली यात्रा ,शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का अद्भुभुद बारात जिसमे नगर के लोग बराती बन पूरे शहर में नृत्य करते हुए भ्रमण करते है। सभी त्योहार पर इस स्थान पर पूरा नगर आता है। 5 अगस्त से कवरियां भक्तो का जत्था अयोध्या के लिए बड़ी संख्या में जाना शुरू होगा। जिनके सेवा व स्वागत के लिए समिति के सदस्य व्यवस्था व मन्दिर के आस पास सजावट कर चुके हैं।

इसी टीम द्वारा के भक्तो को भोजन प्रसाद,हलुआ चना,चाय, मोबाइल चार्ज करने की सुविधा सहित गर्म पानी से पैर सेककर अपने दर्द को कम करने,सोने,दैनिक क्रिया के निबृत्त व अन्य भक्तो के आवश्यकता अनुसार व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है।

Leave a Comment