रोपे पौधों को उखाड़े जाने का विरोध करने पर महिला की पिटाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

[the_ad id='14901']

रोपे पौधों को उखाड़े जाने का विरोध करने पर महिला की पिटाई

घायल ने पुलिस से शिकायत कर लगाई न्याय की

गुहार

संवाददाता कटेहरी अंबेडकरनगर।थाना क्षेत्र अहिरौली के ग्राम पंचायत प्रतापपुर चमुर्खा मजरे लखनपुर में एक महिला की उस समय जमकर पिटाई कर दी गयी, जब वह अपने द्वारा रोपे गये पौधों को उखाड़े जाने का विरोध कर रही थी। दबंगों की पिटाई से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है।पीड़िता ने तहरीर देकर न्याय की गुहार की है।बताते हैं कि गांव निवासी राम पूजन की पत्नी गीता देवी अपने घर पर थी। गांव के ही गंगाराम अशोक कुमार पुत्रगण राम अकबाल व घर की महिलाएं उसके द्वारा लगाये आम आदि के पौधों व सब्जियों को उखाड़ कर फेंक रही थीं। उसने इसका विरोध किया। इस पर उन लोगों ने महिला को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। महिला के गुहार पर गांव वालों ने बीच बचाव किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बताते हैं दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इस मामले में पीड़िता ने डीएम, एसडीएम, पुलिस अधीक्षक व थानाध्यक्ष को कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अभी कोई निस्तारण नहीं हो सका है।

Leave a Comment