यज्ञ से बढ़ती है समाज में सुख शांति, कम होता हैं नकारात्मक प्रभाव:-सूर्य प्रकाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

[the_ad id='14901']

शिवबाबा धाम में निकली शोभायात्रा, आज से महायज्ञ का होगा आयोजन

यज्ञ से बढ़ती है समाज में सुख शांति, पियारे पुर मंदिर से निकली यात्रा का शिव बाबा धाम में हुआ समापन

संवाददाता अंबेडकरनगर। पवित्र शिवबाबा धाम में शुक्रवार को कलश यात्रा निकाल जनकल्याण के लिए पूजन हुआ। वहीं कार्यक्रम के मुख्य यज्ञाचार्य सूर्य प्रकाश ने कलश यात्रा में मौजूद लोगों से कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सुख शांति बढ़ती है और नकारात्मक प्रभाव कम होता है।शनिवार से यहां नौ दिवसीय 11 कुंदीय रुद्र चंडी महायज्ञ शुरू होगा।

शुक्रवार दोपहर बाद चार बजे से आयोजन की शुरुआत पियारेपुर स्थित हनुमान मंदिर में कलश पूजन और हनुमान भगवान की विशेष स्तुति से हुई। यहां विधि विधान से हुई पूजा में यज्ञाचार्य सूर्य प्रकाश, श्वेता द्विवेदी, महंत ओम प्रकाश गोस्वामी, बाल मुकुंद मिश्र, प्रमोद पांडेय, अरविंद मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, भोले तिवारी, नीरज त्रिपाठी, संगम पांडेय, मोनू मिश्र आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

यहां डेढ़ घंटे तक चली पूजा के बाद मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा को लेकर कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा पियारेपुर और अन्नावा बाजार होते हुए दो किलोमीटर का भ्रमण कर पवित्र धाम शिवबाबा पहुंची। वहां मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ स्थल पर मां अर्धनेश्वर की प्रतिमा को रखा गया। यहां अब मां अर्धनेस्वर को साक्षी मानकर नौ दिन तक सुबह शाम दोनो समय नौ दिन तक शनिवार से महायज्ञ की शुरुआत होगी। इससे पहले श्रद्धालुओं से यज्ञाचार्य सूर्य प्रकाश ने कहा कि धार्मिक आयोजन लोगों में नई ऊर्जा का संचार करता है। यज्ञ से सिर्फ मन ही नहीं वायुमंडल भी शुद्ध होता है। इसलिए यज्ञ में नियमित रूप से भागीदारी करना चाहिए। उधर बाद में शिवबाबा धाम में कलश यात्रा का समापन आरती और देवी गीत समेत प्रसाद वितरण से हुआ। आयोजन के दौरान अकबरपुर कोतवाली पुलिस की टीम भी मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनी रही।

Leave a Comment